बोलेरो से बाइक टकराई, परिवार के 4 की मौत:शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, दंपति और दो बच्चों ने तोड़ा दम

Spread the love

शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। यह दुर्घटना थाना पुवायां क्षेत्र में हुई, जब एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान अरुण, उनकी पत्नी सीमा, बेटे नैतिक और बेटी दीक्षा के रूप में हुई है। ये सभी निगोही थाना क्षेत्र के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है….