पानीपत पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज:AAP नेताओं को लेकर बोले- राघव चड्ढा अकेले नहीं आए, 7 सांसदों को साथ लाए

Spread the love

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज बुधवार को पानीपत पहुंचे। यहां रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावों और आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही हलचल पर अपनी बात रखी। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के संदर्भ में बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि राघव चड्ढा अकेले नहीं आए हैं, वे अपने साथ 7 राज्यसभा सांसदों को लाए हैं। विज ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की गाड़ी फोड़ कर आए हैं और इसका सीधा असर आने वाले पंजाब चुनाव में देखने को मिलेगा। विज ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी अन्ना हजारे के आंदोलन से भ्रष्टाचार के खिलाफ वादे कर सत्ता में आई थी, लेकिन अब वह अपने मुद्दों से हट चुकी है। उन्होंने कहा कि आज उन सात सांसदों ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है। बंगाल में भाजपा की जीत का दावा अनिल विज ने कहा कि पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की लहर है। हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद अब भाजपा बंगाल में भी चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि कोलकाता के लोग अब निर्भय होकर मतदान कर रहे हैं। विज ने कहा कि भाजपा नेताओं ने वादा किया है कि 4 तारीख के बाद बंगाल में महिलाएं रात 2 बजे भी बिना किसी डर के सड़कों पर निकल सकेंगी। मीडिया से मजाकिया अंदाज बातचीत के बाद जब अनिल विज रेस्ट हाउस से बाहर निकले, तो पैर के ऑपरेशन की वजह से वे थोड़ा लंगड़ाकर चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में मीडियाकर्मियों से कहा कि वे उन्हें लंगड़ाते हुए न दिखाएं।