गुरुग्राम में गैंगस्टर ‘सरकार’ की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर:₹20 करोड़ कीमत, खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताता, किराएदार रखे थे; सरपंच के मर्डर सहित 15 केस

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर ‘बुलडोजर एक्शन’ का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर रविंद्र उर्फ ‘सरकार’ की आलीशान कोठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। पुलिस के मुताबिक, मार्केट रेट के हिसाब से इस कोठी कीमत करीब 20 करोड़ से ज्यादा है। रविंद्र पर सरपंच के मर्डर सहित 15 गंभीर केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, वह खुद को प्रापर्टी डीलर बताता है और यहां किराएदार रखे हुए थे। मगर, यह प्रॉपर्टी गैंगस्टर ने अपराध करने अर्जित की थी। बता दें कि पुलिस प्रशासन ने 2 सप्ताह पहले ही गुरुग्राम के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की भी 50 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवा दिया था। कौशल चौधरी पर हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती के करीब 37 मामले दर्ज है। पंजाब में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर (52) और बॉडीगार्ड करणवीर सिंह (29) की हत्या में मामले में उसका नाम सामने आया था। गैंगस्टर रविंद्र उर्फ सरकार की प्रॉपर्टी पर ऐसे चला बुलडोजर… कोठी में रखे हुए थे किराएदार, नोटिस देकर खाली कराया क्राइम ब्रांच इंचार्ज PSI लोकेश के मुताबिक, जिस प्रापर्टी पर बुलडोजर चलाया गया है, उसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए से ज्यादा है। फिलहाल, इसमें किराएदार रखे हुए थे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले ही नोटिस देकर सभी किराएदारों को कोठी खाली करने के लिए कह दिया गया था। बुधवार को जब कार्रवाई की गई तो कोटी पूरी तरह खाली थी। PSI लोकेश के मुताबिक, आरोपी रविंद्र उर्फ सरकार क्षेत्र का एक घोषित बदमाश है, जिसके खिलाफ कानून का शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणवी गैंगस्टर की ₹50 करोड़ की संपत्ति पर चला बुलडोजर:गुरुग्राम पुलिस ने ढहाए मकान-दुकान; लॉरेंस के दुश्मन गैंग का मेंबर, पत्नी भी लेडी डॉन हरियाणा के गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस और डीटीपी टीम ने गैंगस्टर की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 1500 वर्ग गज से ज्यादा की जमीन का कब्जा खाली करवाया गया है, जिसकी मार्केट कीमत 50 करोड़ रुपए से ज्यादा है। (पूरी खबर पढ़ें)