यूपी में बदला मौसम, नोएडा में आंधी-बारिश:मथुरा समेत 3 जिलों में बूंदाबांदी, 58 में बारिश का अलर्ट; बांदा में पारा 2°C गिरा

Spread the love

यूपी में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार सुबह नोएडा में आंधी के साथ बारिश हुई। मथुरा, सहारनपुर और मेरठ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। इसके अलावा, पश्चिम यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। पूर्वी यूपी में तेज धूप है। हालांकि, लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदल गया है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के करीब 58 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। इससे पहले, मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा। बांदा के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। बावजूद इसके 45.6°C के साथ बांदा शहर यूपी में सबसे गर्म शहर रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.4°C दर्ज हुआ था। अप्रैल महीने में छठी बार प्रदेश में बांदा सबसे गर्म रहा था। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले 5 दिन यानी 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 3-4°C तक गिरेगा। हालांकि, दिन में धूप की वजह से उमस जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम की 5 तस्वीरें- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…