डीघल में फाइनेंसर से मांगी एक करोड़ की फिरौती:गोदारा गैंग का नाम आया सामने; हर एंगल से जांच करने में जुटी पुलिस

Spread the love

झज्जर जिले के डीघल गांव में एक फाइनेंसर से कथित तौर पर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार फिरौती की मांग कुख्यात गोदारा गैंग के नाम पर की गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने कहा कि पुलिस को इस तरह की सूचना मिली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि कहीं किसी पुराने विवाद या रंजिश को डायवर्ट करने के लिए गैंग का नाम लेकर किसी से कॉल तो नहीं करवाई गई। पुलिस इस एंगल पर भी गहनता से काम कर रही है कि कहीं किसी ने आपसी विवाद में गैंगस्टर का नाम इस्तेमाल कर माहौल बनाने की कोशिश तो नहीं की। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संदिग्ध नंबरों की डिटेल खंगाली जा रही फिलहाल पुलिस तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच में जुटी है तथा कॉल डिटेल, संदिग्ध नंबरों और संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी। हम समाचार को लगातार अपडेट कर रहे है…