Kark Rashifal: आज मिलेगा सुकून और प्यार, लेकिन खर्च बिगाड़ सकता है बजट! कर्क राशि वाले रहें सावधान

Spread the love

Aaj Ka Kark Rashifal 28 April: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भक्ति से भरा रहेगा. आज प्रदोष व्रत के शुभ संयोग से जहां एक ओर आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक यात्राओं में लगेगा, वहीं दूसरी ओर बेहिसाब खर्च आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं. रिश्तों के मामले में आज का दिन बेहद खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ आज आपके हर बिगड़े काम बना सकता है.