पचोर में सोमवार रात ट्रक और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिला की मौत और 21 लोग घायल हो गए। घायलों में यादव परिवार के सदस्य शामिल हैं, जो खुजनेर के मवासा गांव से ब्यावरा के बरखेड़ा मामेरा लेकर जा रहे थे। टक्कर पचोर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने मारी। सोमवार रात करीब 9:30 बजे पचोर पहुंचने से पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई। हादसे में पिकअप में सवार यादव परिवार के 20 सदस्य और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पचोर पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत पचोर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दो महिला की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भगवती बाई पति चंद्र सिंह निवासी मवासा और अवंती बाई पति गोपाल निवासी मवासा,जिला राजगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है,जिनका आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। ट्रक चालक का पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी सिविल अस्पताल में डॉ. विजया गौतम, डॉ. इंसाफ अंसारी, डॉ. मनीष यादव, डॉ. राहुल सिसोदिया, डॉ. हरीश विश्वकर्मा और अन्य स्टाफ ने तुरंत प्राथमिक इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को शाजापुर रेफर किया गया, जबकि पिकअप चालक देवीसिंह यादव को सीने और दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण भोपाल भेजा गया। ट्रक चालक का इलाज पुलिस अभिरक्षा में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद रोडमल नागर, एसडीएम रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह, तहसीलदार और टीआई भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। घायलों में ये सभी शामिल हैं घायलों में कलाबाई पति होकमसिंह, लक्ष्मीनारायण यादव, होकमसिंह पिता गंगाराम, राजेश पिता मांगीलाल, कलाबाई पति देवनारायण, रामरतन पिता गोपाल (जिन्हें सीने में चोट लगी), कलाबाई पति गोपाल यादव, प्रेमसिंह यादव, नानकराम पिता नाथूलाल, भगवती पति प्रेमसिंह, देवसिंह पिता भावसिंह, सुरेश पिता मांगीलाल, कोमलबाई पति प्रभुलाल, अवंताबाई पति गोपाल, राधा पति नवीन यादव, योगेश पिता हेमराज यादव, मंजू पति अजयसिंह, पवन पिता प्रेमसिंह, भगवत पिता चंदरसिंह, धीरपसिंह पिता भंवरलाल, सोरमबाई पति गोपाल, प्रेमनारायण पिता रतनलाल और संजूबाई पति दिनेश यादव शामिल हैं।
पचोर में ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, 2 महिला की मौत:21 घायल,16 शाजापुर रेफर; सभी बरखेड़ा मामेरा लेकर लौट रहे थे
