पानीपत में एक नाबालिग लड़की से सहेली के पड़ोसी ने रेप किया। साथ ही युवक के 5 साथियों ने छेड़छाड़ करते हुए लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया। लड़की अपनी सहेली से मिलने के लिए गई थी। उसका पड़ोसी झूठ बोलकर उसे अपने कमरे में ले गया। उसे चाय में नशीला पदार्थ देकर रेप किया। इसके बाद अपने साथियों को बुला लिया। युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घर जाकर लड़की की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। मतलौडा थाना पुलिस ने लड़की की दादी की शिकायत पर 6 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए महिला ने शिकायत में क्या आरोप लगाया… सहेली से मिलने के लिए गई थी मतलौडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पोती दसवीं कक्षा की छात्रा है। 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी सहेली से मिलने उसके घर गई थी, लेकिन सहेली वहां नहीं मिली। इसी दौरान सहेली के पड़ोसी अंकित ने उसे आवाज देकर कहा कि उसकी सहेली उसके घर के ऊपर वाले कमरे में है। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया महिला के मुतबिक, लड़की उसकी बातों में आकर ऊपर चली गई, लेकिन वहां भी सहेली नहीं मिली। अंकित ने बहाना बनाया कि वह दुकान पर गई है और अभी आ जाएगी। इस दौरान उसने छात्रा को चाय दी और कहा कि यह चाय उसकी सहेली ने उसके लिए बनाई है। चाय पीते ही छात्रा को चक्कर आने लगे और वह बेसुध होने लगी। उसे शक हुआ कि चाय में कुछ मिलाया गया है। वीडियो वायरल करने की धमकी दी आगे बताया कि इसी बीच अंकित ने अपने पांच साथियों- आदित्य, शिवम, समीर, कृष्ण और नितेश को वहां बुला लिया। अंकित ने लड़की का रेप किया, जबकि अन्य आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। नितेश ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। होश आने पर सभी तो सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो हम तुम्हारी यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। अगले दिन माता-पिता को पूरी घटना बताई घर पहुंचते ही उसे उल्टियां होने लगीं और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उस समय उसके माता-पिता शादी समारोह में गए हुए थे और घर पर उसकी दादी मौजूद थीं। अगले दिन, 25 अप्रैल को जब माता-पिता लौटे और बेटी की हालत देखी, तो उन्हें अनहोनी का शक हुआ। काफी पूछताछ और समझाने पर छात्रा फफक-फफक कर रो पड़ी और उसने अपने साथ हुई पूरी घटना बता दी। इसके बाद मतलौडा थाने में अंकित, आदित्य, शिवम, समीर, कृष्ण और नितेश के खिलाफ शिकायत दी।
चाय में नशा देकर लड़की से रेप:पानीपत में सहेली से मिलने गई, पड़ोसी झूठ बोलकर कमरे पर ले गया, साथियों ने अश्लील VIDEO बनाया
