नशे में धुत्त युवक होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ा:नारनौल में नीचे कूदने की कोशिश, 3 दोस्तों ने कमरा बुक किया, पुलिस ने उतारा

Spread the love

हरियाणा के नारनौल में रेवाड़ी रोड पर एक होटल की तीसरी मंजिल पर एक युवक चढ़ गया। युवक वहां से कूदने का प्रयास कर रहा है। युवक के होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़े हुए देख होटल मालिक और अन्य कर्मी नीचे एकत्र हो गए। होटल मालिक में कर्मचारियों ने युवक को उतारने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं उतरा। एक युवक शहर के रेवाड़ी रोड पर होटल अपार की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। जिसके बाद युवक वहां चिल्लाते हुए कूदने की कोशिश करने लगा। ऐसा देखकर होटल मालिक तथा होटल के आने कर्मचारी बाहर आए। वहीं, आसपास के लोग भी वहां पर जमा हो गए। लोगों ने उसको उतारने के लिए आवाज लगाई, मगर उसने उतरने से मना कर दिया। जिसके बाद वहां पर पुलिस बुलाई गई है। होटल में दोस्तों के साथ शराब पी जानकारी के अनुसार, होटल में शहर के ही तीन युवकों ने कमरा लिया हुआ था। तीनों युवक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक शर्ट उतार कर शराब के नशे में ही होटल की बालकनी में आ गया। इसके बाद उसने खिड़की से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पुलिस ने नीचे उतारा, माता-पिता से लड़ाई करके आया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को खिड़की से उतार लिया। इसके बाद युवक तथा उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक मां-बाप से लड़ाई करके आया। युवक मोहल्ला नालापार का रहने वाला है। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था।