पलवल के दीघौट गांव में स्थित निजी ITI में पढ़ाई कर रहे एक 20 वर्षीय युवक ने हॉस्टल की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। खांबी गांव निवासी त्रिदेव पिछले लंबे समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था और दो वर्ष से दवाई चल रही थी। हाल ही में उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह और अधिक परेशान रहने लगा था। रविवार को छात्र अचानक ITI में बने हॉस्टल की छत पर चढ़ गया और नीचे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मौत इत्फाकिया बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हॉस्टल की छत से कूदकर की खुदकुशी दीघौट गांव में स्थित निजी ITI में बैट्री बनाने का कोर्स कर रहा खांबी गांव निवासी त्रिदेव हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार को छात्र अचानक ITI में बने हॉस्टल की छत पर चढ़ गया और नीचे कूदकर खुदकुशी कर ली। मां की मौत के बाद और बिगड़ी हालत सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि त्रिदेव पिछले लंबे समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था, जिसकी पिछले करीब दो वर्ष से दवाई भी चल रही थी। हाल ही में उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह और अधिक परेशान रहने लगा था। सुसाइड नोट नहीं मिला घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत मिलेगी तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अभी मौत इत्फाकिया बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल पलवल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।
पलवल में ITI हॉस्टल की छत से कूदा छात्र, मौत:बैट्री बनाने का काम सीख रहा था; मां की मौत के बाद परेशान था
