पानीपत शहर के तहसील कैंप थाना इलाका में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की की अश्लील अवस्था में वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया। पीड़िता को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखने और उसे जबरन नशा देने के भी आरोप लगे हैं। किसी तरह लड़की आरोपियों के चुंगल से छुटी और आपबीती अपने परिवार वालों को बताई। पिता ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वीडियो के नाम पर करते थे ब्लैकमेल पुलिस को दी गई शिकायत में एक पिता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो बना रखी थी। इसी वीडियो के आधार पर आरोपी गोपी और विक्की, किशोरी को डरा-धमका कर जबरन बुलाते थे। परिजनों का आरोप है कि ये लोग लड़की को चिट्टा, स्मैक और गांजे जैसे नशीले पदार्थ पिलाते थे और बात न मानने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान गोपी और विक्की ने उसके साथ गलत काम (गैंगरेप) किया। विक्की ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए उसका फोन भी छीन लिया और कहा कि फोन तभी वापस मिलेगा, जब वह उनके साथ गलत काम करेगी। पीड़िता ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर परिजनों को सारी सच्चाई बताई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने आरोपी गोपी और विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के साथ-साथ BNS की धारा 65(1) (गैंगरेप), 127(2) (बंधक बनाना), 123 (नशीला पदार्थ देना), 351(3) (जान से मारने की धमकी) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।
पानीपत में किशोरी को बंधक बना किया गैंगरेप:अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, स्मैक-गांजा-चिट्टा पिलाते थे आरोपी
