सिरसा शहर में एक ई-रिक्शा ड्राइवर के साथ लूट की वारदात हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने ई-रिक्शा ड्राइवर को हाथ बांधकर पहले पीटा और डंडे मारे। उसे पर डरा-धमकाकर जेब से नकदी निकाल ली और कुछ पैसे पेट्रोल पंप कर्मचारी के खाते में 6450 रुपए ऑनलाइन डलवा लिए। वारदात के बाद हमलावर ड्राइवर को सिरसा रोड पर छोड़कर चले गए। जानकारी के अनुसार, ये घटना खैरेकां के पास हुई है और उनमें एक युवक खैरेकां का रहने वाला बताया जा रहा है। पहले एक युवक ई-रिक्शा ड्राइवर को सामान व सवारी लाने को कच्चे रास्ते से होते हुए मकान में ले गए। वहां पर तीन अन्य लड़के पहले से मौजूद थे। युवकों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दे दिया। ड्राइवर ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को है। आज सुबह पुलिस ने युवक को थाने में बुलाया। आरोपियों की पहचान के लिए लिस्ट बनाएगी, जिसके बाद जल्द पकड़ा जाएगा। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज शुरू कर दी है। ई-रिक्शा ड्राइवर ने बताया कि पहले उसे हाथ बांधकर पीटा और बाद में पैसे लूटकर ले गए। सवारी छोड़ने खैरेकां गया था ड्राइवर पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस कुमार ने बताया कि वह इंद्रपुरी मोहल्ले का रहने वाला है। वह ई-रिक्शा चलाता है। 26 तारीख को ई-रिक्शा लेकर खैरेकां बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां पर लड़का मिला और उसे कहने लगा कि उसके खेत की तरफ ढाणी है। वहां से सवारियां लेकर सिरसा जाना है। वह उसके कहे अनुसार उसके साथ चला गया। वह कच्चे रास्ते पर ले गया और कहने लगा कि ई-रिक्शा यहां खड़ी कर दो और कुछ सामान ज्यादा है। उससे कहा कि उसे भी अपने साथ ले जाओ। वह उसके साथ रेलवे लाइन के पास मकान के पास चला गया। वहां पर तीन लड़के और मिले और उन चारों ने मिलकर वहां कमरे में ले जाकर उसे डराया-धमकाया। उसके हाथ बांध दिए और पेड़ की टहनी तोड़कर उसे चोटें मारी। उसके जेब से दो रुपए लूट लिए और उन चारों ने उसे धमकाकर उसे सिरसा से डबवाली रोड पर पेट्रोल पंप पर ले गए। खातों में ऑनलाइन डलवाई रकम शिकायत में बताया कि वहां पर उससे जबरदस्ती डरा धमकाकर 5 हजार 50 हजार रुपए पेट्रोप पंप कर्मचारी को बिना बताए उसके खाते में डलवाकर नकद ले लिए। फिर 1400 रुपए दूसरे मोबाइल नंबर पर डलवा लिए। फिर उसे वे सिरसा रोड पर छोड़कर चले गए। उन चारों लड़कों में एक का नाम उसने अपने स्तर पर पता किया है, जो खैरेकां निवासी सन्नी कुमार है। सन्नी व उसके तीन दोस्तों ने उससे दो हजार रुपए जबरदस्ती डराकर जुटा लिए और खाते में 6,450 दो अलग-अलग खाते में डलवाकर लूटकर चले गए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सिरसा में ई-रिक्शा ड्राइवर के हाथ-पांव बांधकर पीटा:बहाने से कच्चे रास्ते पर ले गए; पेट्रोल-पंप कर्मी के खाते में डलवाए ₹6450
