नर्मदापुरम नहारकोला में जीजा-साले की हत्या और एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। 20 हजार का इनामी आरोपी लोकेश कीर शनिवार रात गिरफ्तार हुआ। आरोपी 8 दिन से नर्मदापुरम-हरदा जिले की सीमा से लगे जंगल में छिपा था। जिसे पकड़ने के लिए एसपी ने एसआईटी गठित की। जिसमें एसडीओपी महेंद्र चौहान, वीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में रामपुर थाना प्रभारी संजीव पवार, सेमरी हरचंद प्रभारी विवेक यादव के नेतृत्व में 50 पुलिस कर्मी की टीम जंगल में डेरा डाले रखा। गंजाल नदी के किनारे कोलगांव के जंगल में 25 अप्रैल की 10 बजे पुलिस टीम खोजते हुए आरोपी तक पहुंची। पुलिस को देख भागने लगा। उसने छलांग लगा दी। जिससे उसका एक पैर टूट गया। जिससे भाग नहीं पाया। मामले में रविवार को एसपी साईंकृष्णा थोटा ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात का खुलासा किया।
19 अप्रैल को शादी के मंडप में किया था खूनी खेल 19 अप्रैल की रात नहारकोला में भगवान कीर की शादी थी। मंडप में खाना खाने के दौरान विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी लोकेश कीर और उसके पिता अमर सिंह कीर ने तलवार, चाकू और डंडे लेकर जमकर कोहराम मचाया था। आरोपियों के सामने जो भी आया, वे उस पर हमला करते गए। इस खूनी संघर्ष में दौलत राम कीर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके जीजा जयनारायण कीर ने इलाज के दौरान तीसरे दिन दम तोड़ दिया था। हमले में हरिनारायण और महिला क्षमा सहित 5 अन्य लोग घायल हुए थे। सिपाही को मारा था चाकू, पिता पहले ही जेल में जब पुलिस टीम आरोपी लोकेश कीर को पकड़ने गई थी, तब उसने आरक्षक ओम प्रकाश जाट पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से भाग निकला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लोकेश और उसके पिता अमर सिंह पर दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। मुख्य आरोपी का पिता अमर सिंह कीर पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 50 जवानों ने 8 दिन तक पैदल खंगाला जंगल फरार आरोपी लोकेश को पकड़ने के लिए एसपी सांई कृष्णा थोटा ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था। इस टीम में रामपुर थाना प्रभारी संजीव पवार, सेमरी हरचंद चौकी प्रभारी एसआई विवेक यादव सहित 50 पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने लगातार 8 दिनों तक नर्मदापुरम-हरदा जिले की सीमा पर स्थित घने जंगल में डेरा डाले रखा और पैदल ही पूरे इलाके की सर्चिंग कर आरोपी को धरदबोचा। भोपाल में चल रहा सिपाही का इलाज, गांव में शांति हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस आरक्षक ओम प्रकाश जाट की हालत में अब सुधार हो रहा है। उनका इलाज भोपाल के अस्पताल में जारी है। वहीं, घटना में घायल हुए हरिनारायण की स्थिति भी अब बेहतर है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और वर्तमान में वहां पूरी तरह शांति बनी हुई है।
टीम को 20हजार का इनाम एएसपी अभिषेक राजन ने बताया बताया एसडीओपी महेंद्र चौहान और वीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम में शामिल थाना प्रभारी शिवपुर उनि केएन रजक, उनि विवेक यादव, उनि संजीव पवार, सउनि अनिल ठाकुर, प्रधान आरक्षक विशाल, कृपाराम, आरक्षक पवन, अशोक, दीपक, शिवम एवं सायबर सेल से आरक्षक संदीप एवं दीपेश की सक्रिय भूमिका रही। जिन्हें 20हजार का इनाम पुरस्कार दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए… शादी में खाना खाने को कहा तो मार डाला- नर्मदापुरम में पुलिस टीम पर भी बाप-बेटे ने हमला किया नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र (ग्राम नाहरकोला) में 19 अप्रैल की रात शादी समारोह में चाकूबाजी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं। रात 1 बजे आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें एक आरक्षक को 9 जगह चाकू लगे और वह गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के दो केस दर्ज किया है…पूरी खबर पढे़ं
