पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। उससे पहले कोलकाता में सुरक्षाबलों ने फ्लैगमार्च निकाला। उधर रविवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने हावड़ा में बीजेपी कैंडीडेट उमेश राय के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान कुछ टीमएसी समर्थक रोड शो में घुस गए। भाजपा समर्थकों से बहस हुई, हालांकि रवि किशन ने गाड़ी से एनाउंस किया कि कोई भी लड़ाई नहीं करेगा। सब लोग आगे बढ़ें। पीएम मोदी आज बनगांव और आरामबाग में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे कोलकाता में उनका रोड शो है। पीएम मतुआ समुदाय से जुड़े मंदिर भी जाएंगे। ये मंदिर संप्रदाय के संस्थापकों- हरि चंद और गुरु चंद ठाकुर का पवित्र स्थल है। बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
बंगाल में बीजेपी के रोड-शो में TMC कार्यकर्ता घुसे, झड़प:कोलकाता में सेकेंड फेज की वोटिंग से पहले सुरक्षाबलों का फ्लैग मार्च
