गुरुग्राम के ब्रिस्टल चौक पर सार्वजनिक रूप से हंगामा और गाली-गलौज करने वाले युवक-युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पहले केस दर्ज किया, फिर तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सहायता से देर रात उन्हें पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला की पहचान रिया कुमारी उर्फ रिया निवासी पश्चिम बंगाल और झुंझुनू राजस्थान के रहने वाले रोहित कुमार के रूप में हुई। रिया कुमारी गुरुग्राम के वजीराबाद में किराए पर रहती है। जबकि दूसरा आरोपी रोहित चकरपुर में रहता है। नशे में धुत्त होकर किया हंगामा
पुलिस पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और घटना के समय दोनों ने पहले अत्यधिक शराब पी, फिर शराब के नशे में किसी पुरानी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह कहासुनी देखते ही देखते सार्वजनिक हंगामे में तब्दील हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 20 अप्रैल को ब्रिस्टल चौक के पास दोनों के बीच तीखी झड़प हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को सरेआम गालियां दीं और मारपीट की। राहगीरों द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स ने इन वीडियो पर खूब कमेंट्स भी किए। पुलिस ने संज्ञान लिया वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया टीम एक्टिव हुई और लोकेशन सर्च की तो यह घटना ब्रिस्टल चौक के पास जी टाउन ठेके के बाहर की पाई गई। जिसके बाद डीएलएफ फेस एक थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उन्हें भविष्य में शांति बनाए रखने और सार्वजनिक मर्यादा न तोड़ने की शर्त पर कानूनी रूप से पाबंद किया है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
गुरुग्राम में सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा करने वाला कपल काबू:नशे की हालत में सरेआम किया हंगामा, राजस्थान का रहने वाला युवक
