Uttarakhand UP Road Accidents News : टिहरी में कार नैल के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है. अब तक दो घायलों को खाई से बाहर निकाला गया है. सभी लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे, जो हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे. इससे पहले यूपी के लखीमपुर खीरी में ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हुई. यूपी के ही मिर्जापुर में भी बड़ा हादसा हुआ. ब्रेक फेल ट्रक की चपेटमें आने से बोलेरो सवार 11 लोग जिंदा जल गए.
टिहरी की खाई में कार गिरने से 8 की मौत…उत्तराखंड से यूपी तक, 24 घंटे में 3 बड़े सड़क हादसे
