महू की जानापाव पहाड़ी पर लगी भीषण आग:पहाड़ी पर सूखी झाड़ियों में तेजी से फैली लपटें; वन विभाग ने 80 प्रतिशत काबू पाया

Spread the love

इंदौर के महू के समीप स्थित ऐतिहासिक जानापाव की पहाड़ी पर गुरुवार रात करीब 7:30 बजे भीषण आग लग गई। सूखी झाड़ियों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे पहाड़ी क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। रात 10:30 बजे तक चली मशक्कत के बाद लगभग 80 प्रतिशत अग्नि पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल मौके पर डिप्टी रेंजर और चौकीदारों की टीम निगरानी के लिए तैनात है। दुर्गम रास्तों के बीच मैन्युअल तरीके से बचाव रेंजर आरएस चौहान के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र और दुर्गम रास्ता होने के कारण दमकल उपकरणों को ले जाने में कठिनाई हो रही है। सूखी झाड़ियों और घास की अधिकता से आग तेजी से फैली। वन विभाग के कर्मचारियों ने मैन्युअल तरीकों और अन्य पारंपरिक संसाधनों का उपयोग कर लपटों को रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने से रोका। सूखी घास और हवा की गति के कारण बचाव कार्य में काफी समय लगा। वन संपदा को हुए नुकसान का होगा आकलन आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वन विभाग के अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही वन संपदा और जैव विविधता को हुए वास्तविक नुकसान का सटीक आकलन किया जा सकेगा। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अभी सतर्क रहने की सलाह दी है।