राजगढ़ः हाइवे पर डिवाइडर से टकराई ब्रेजा कार,एक की मौत, दो घायल

Spread the love

थाना प्रभारी कर्मवीरसिंह के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित करनवास में मस्जिद के समीप तेज रफ्तार ब्रेजा कार क्रमांक यूपी 32 एलएफ 1734 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, हादसे में रामबाबू (32) पुत्र राजा यादव निवासी गुधनी जिला बांदा उत्तप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सुमित (32)पुत्र अनूप रावत निवासी इंदिरानगर जिला बांदा और राहुलसिंह (32) पुत्र रविकरण सिंह चैहान निवासी खुर्द थाना पैलानी जिला बांदा घायल हो गए, जिन्हें एम्बूलेंस वाहन की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया है कि कार सवार युवक बांदा उत्तरप्रदेश से महाकालेश्वर उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे तभी करनवास के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।