यमुनानगर में पड़ोसियों में जमकर चले ईंट-पत्थर:महिला को मारा डंडा, कपड़े फाड़ने और घर में रखा कैश उठाने का आरोप

Spread the love

यमुनानगर शहर की शिव कॉलोनी में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान एक महिला घायल हो गई, जिसे प्राथमिक इलाज की जरूरत पड़ी। सूचना मिलते ही डायल-112 की दो गाड़ियां और गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायल महिला सूनिता ने बताया कि वह और उसकी साथी नेशनल स्कूल में काम करते हैं। सुबह वे अपने काम पर जा रही थी। इसी दौरान उसकी पड़ोसन बेबी अपने घर के बाहर गेट पर खड़ी थी। रितू के अनुसार, बेबी ने बिना किसी कारण उसे गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया और उसे ऐसा न करने के लिए कहा, तो मामला और बिगड़ गया। डंडा मारकर कपड़े फाड़ने का आरोप इसके बाद उन्होंने डायल 112 को कॉल कर बुला लिया। पुलिस आई, तो उन्हें समझाकर चली गई। इसके बाद जब वे काम पर जाने लगे, तो आरोपी महिला व उसका बेटा गालियां देते हुए घर से बाहर आए। आरोपी महिला के बेटे के हाथ में डंडा था, जिसने आते ही उसके ऊपर वार कर दिया। इसके बाद विवाद और उग्र हो गया और आरोपी पक्ष ने उस पर ईंट-पत्थरों से भी वार किए, जिससे उसे चोटें आईं। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरा हुआ। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान आरोपी के बेटे ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए और उसके घर में रखा कैश उठाकर ले गए। डायल 112 की दो टीमें मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की दो टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही गांधी नगर थाना से भी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और उन्हें थाने ले जाया गया। मौके पर पहुंचे डायल 112 अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी हो चुकी कहासुनी वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले भी कहासुनी होती रही है, लेकिन इस बार मामला अचानक हिंसा तक पहुंच गया। घटना के बाद कॉलोनी में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, जिसे पुलिस की मौजूदगी में नियंत्रित किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।