Uttarakhand Weather Update 23 April: उत्तराखंड के मौसम में इन दिनों बिल्कुल बदला हुआ है, जहां बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर आज प्रदेश भर में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और बर्फबारी की वापसी होगी. दूसरी ओर, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में सूरज के तेवर तल्ख बने रहेंगे और तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ऊपर जा सकता है.
Uttarakhand Weather: 23 को साफ रहेगा उत्तराखंड का मौसम, 24 अप्रैल से शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर, IMD ने जारी किया अलर्ट
