जेपी इंटरनेशनल में राखी विथ खाकी का किया गया आयोजन

Spread the love

इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय मे आये अतिथि गण एवं प्राचार्य द्वारा मॉं सरस्वती का पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संगीत विभाग द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुती दी गई। कक्षा 12वीं की छात्रा कु. मौसमी कुडोपी द्वारा राखी विथ खाकी को उद्घोषित किया गया इसके पश्चात संगीत विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति परब और सुआ नृत्य की प्रस्तुती दी। तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढाते हुए विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई हुई सुंदर राखियां सभी अतिथि गणों जिसमें यातायात प्रभारी दीपक साव ,यातायात बल से प्रधान आरक्षक पवन नेताम ,आरक्षक हेमराज वट्टी, महिला आरक्षक अन्नपूर्णा नाग,नगर सौनिक रवि यादव,सूरज बैस एंव महिला रक्षा टीम से प्रधान आरक्षक सौशिल्या टेकाम, महिला आरक्षक शांति ठाकुर, टिकेश्वरी ध्रुव, आरक्षक देवकरण टांडिया को राखी बांधे और उन्हें मिठाई भेंट की । इसके पश्चात कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए कक्षा 11 की छात्रा सुश्री अमृता शिंदे ने समापन आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लिकेश्वर गुप्ता के द्वारा किया गया। में प्रधान अध्यापिका श्रीमती ईस्मिथ जस्साल, एवं अन्य स्टाफ के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।