फरीदाबाद के अनीता देवी हत्याकांड में कई नए खुलासे हुए हैं। आरोपी बॉयफ्रेंड ब्रहमजीत ने 2 दिन में अनीता के मर्डर की प्लानिंग की थी। हत्या के लिए उसने ऐसी जगह की तलाश की जहां दिन के समय कोई आता-जाता नहीं था। पुलिस जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि उसने पैर से दबाकर अनीता की गर्दन की हड्डी तोड़ दी थी। लेकिन जब वो इसके बाद भी जिंदा निकली, तो आरोपी ने उसको गंदे नाले के पानी में फेंक दिया। जिससे उसकी सांस घुटने से मौत हो गई। जांच में ये भी सामने आया कि दोनों की शादी हो रखी थी। अनीता 45 साल की थी तो वहीं ब्रहमजीत 22 का था। उधर, अनीता पिछले काफी समय से घर पर केवल अपने बहू के साथ अकेली रह रही थी। उसका बेटा चेन्नई मे एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि पति भी दूसरे राज्य में रहकर काम कर रहा है। दोनों का ही घर पर आना-जाने बेहद कम हो रहा था। पहले जानिए दोनों कैसे करीब आए… डेढ़ साल पहले मिले, उम्र में 23 साल का अंतर फरीदाबाद के गांव कबूलपुर की रहने वाली अनीता देवी (45) की मुलाकात गांव के रहने वाले ब्रहमजीत (22) से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। डिप्लोमा करने के बाद वह घर की खेती का काम संभाल रहा था। खेतों पर जाने के दौरान ही वो अनीता से मिला था। आरोपी खेतों पर आते-जाते मिलता था पुलिस के अनुसार, अनीता मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी, लेकिन पिछले काफी समय से वह परिवार के साथ कबूलपुर गांव में रह रही थी। ब्रहमजीत के खेत अनीता के घर के पास ही थे। जिसके चलते खेतों मे पर आते-जाते उसकी अनीता से मुलाकात होने लगी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और दोनों रिलेशन में आ गए। शादी के बाद भी अनीता के साथ रिलेशन में था अनीता शादीशुदा थी और उसका एक शादीशुदा बेटा भी था। वहीं, रिलेशन के बीच आरोपी ब्रहमजीत की जनवरी 2025 में शादी हो गई। शादी के बाद उसको करीब 9 महीने की एक बेटी भी है। शादी के बाद भी ब्रहमजीत अनीता के साथ रिलेशन में रह रहा था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच में विवाद हो रहा था। अब जानिए गर्लफ्रेंड अनीता को कैसे और क्यों मारा… जानिए कैसे खुलासा हुआ… 18 अप्रैल को शव बरामद हुआ अनीता के घर वापस ना पहुंचने पर परिवार के लोगों ने सेक्टर 58 थाना में लापता होने की शिकायत दी। जिसके बाद परिजन अनीता को लगातार तलाश रहे थे। 18 अप्रैल को अनीता की लाश गांव मोहला के जंगल में गंदे पानी के नाले में मिली। 1 घंटे घर पर रहा आरोपी अनीता देवी की हत्या करने के बाद आरोपी सीधे अपने घर बाइक लेकर पहुंचा। जहां पर उसने अपने पिता जगविंद्र (47) को पूरी घटना बताई। जिसके बाद पिता ने अपने बेटे का साथ दिया और उसको पुलिस से बचाने के लिए पलवल बाइक से छोड़कर आया। लेकिन पुलिस ने आरोपी को 21 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पिता को 18 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में दोनों एक बाइक पर साथ में जाते हुए दिखे थे। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी को फरीदाबाद के गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको रिमांड पर लिया गया है। सेक्टर 58 थाना में अनीता की हत्या का मालमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभी आरोपी के पास से मोबाइल, बाइक को बरामद करेगी। आवारा कुत्तों ने खोजा था शव महिला गांव कबूलपुर में पिछले काफी समय से अकेली रह रही थी। उसका बेटा और बहू चेन्नई रहता है और पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। महिला के घर के बाहर दो कुत्ते अक्सर रोटी खाने आते थे। जब महिला गायब हुई तो जंगल में इन्ही रॉकी और शेरू नाम के दो कुत्तों ने उसकी लाश को नाले में खोज लिया। ——————- यह भी पढ़ें- 23 साल बड़ी गर्लफ्रेंड का मर्डर:फरीदाबाद में पैर से गला दबाकर नाले में फेंका, बोला-मैं शादीशुदा, ब्लैकमेल कर रही थी; स्ट्रीट डॉग ने शव ढूंढा था
फरीदाबाद में 45 वर्षीय अनीता का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि उसकी हत्या उससे 23 साल छोटे बॉयफ्रेंड ब्रहमजीत (22) ने गला घोंटकर की थी। युवक ने पहले जमीन पर पटका, फिर पैर से गला दबाया और गंदे नाले में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…
23 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के मर्डर में खुलासा:फरीदाबाद में 2 दिन पहले प्लानिंग की, गर्दन की हड्डी तोड़ी; शादी के बाद भी रिलेशन में रहा
