शहर की भागदौड़ और गर्मी को कहें अलविदा, मुनस्यारी की ठंडी वादियों में लें पंचाचूली का जादुई नजारा, पूरे साल मौसम रहता है सुहाना

Spread the love

मुनस्यारी की सबसे बड़ी खासियत है यहां से दिखने वाला पंचाचूली पर्वत का शानदार नज़ारा. ये पांच चोटियों वाला पर्वत इस समय पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है. सुबह और शाम के समय इसका दृश्य इतना खूबसूरत होता है कि लोग बस देखते ही रह जाते हैं. यहां की ठंडी हवा, शांत वातावरण और हरियाली मन को पूरी तरह सुकून दे देती है. अगर दूरी की बात करें तो मुनस्यारी, पिथौरागढ़ से लगभग 125 किलोमीटर दूर है. सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लगता है.