भिवानी में वैश्य कॉलेज के सामने बुधवार को एक युवक शव का खून से लथपथ पड़ा मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार युवक के सिर में काफी चोट लगी थी और अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई अज्ञात वाहन उस युवक के सिर के ऊपर से गुजरा है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के एरिया में भी पूछताछ की जा रही है और जानकारी जुटा जा रही है। इसके साथ ही वाहन की भी तलाश की जा रही है। घटना स्थल पर टायर के निशान मिले सिटी थाना एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी वैश्य कॉलेज के बाहर सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद पुलिस टीमों के पर पहुंची और जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार कोई अज्ञात वाहन युवक के सिर के ऊपर से गुजरा है। टायर की निशान भी वहां पर मिले हैं। जिसके कारण युवक की मौत हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए प्रयास किए जाते हैं। वही इस हादसे को करने वाले वाहन की भी तलाश जारी है। शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया गया है।
भिवानी में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव:सिर के ऊपर से वाहन गुजरने की संभावना, पास में कोई दस्तावेज नहीं मिला
