क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मंगलवार को मंगेतर प्रिया सरोज के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दोनों ने करीब 30 मिनट तक आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए। पूजा-पाठ किया। इसके बाद दोनों गंगा द्वार से बाहर निकले। यहां से रिंकू और प्रिया सरोज नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां गंगा आरती में शामिल हुए। दर्शन करने से पहले और बाद में रिंकू सिंह ताज होटल में रुके। उन्होंने ताज होटल की व्यवस्थाओं को देखा। सांसद प्रिया सरोज भी उनके साथ रहीं। बताया जा रहा, रिंकू और प्रिया की शादी जून के पहले सप्ताह में हो सकती है। शादी काशी के ताज होटल में होगी। इसको लेकर दोनों परिवार तैयारी में जुटे हैं। दरअसल, रिंकू सिंह सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंगेतर प्रिया सरोज रिंकू को रिसीव किया। यहां से दोनों सीधे ताज होटल गए। फिर करखियाव (कठेरवा) स्थित अपनी ससुराल पहुंचे। ससुरालवालों ने उन्हें गले से लगा लिया। रिंकू सिंह ने यहां खाना भी खाया। 2 तस्वीरें देखिए… गेट नंबर- 4 से प्रवेश किया, पूजा-अर्चना की रिंकू सिंह और प्रिया सरोज मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। गेट नंबर- 4 से मंदिर में प्रवेश किया। करीब आधे घंटे तक बाबा विश्वनाथ के धाम में पूजन किया। इसके बाद दोनों गंगा द्वार के रास्ते नाव पर सवार हुए। रिंकू सिंह को देखकर बड़ी संख्या में उनके फैन सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़े। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ से बचाते हुए दोनों को नाव पर बैठाया। 45 मिनट तक गंगा आरती देखी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज मंदिर से दर्शन करने के बाद नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां गंगा आरती में शामिल हुए। दोनों श्रद्धालुओं के बीच में जाकर बैठ गए। करीब 45 मिनट तक दोनों ने गंगा आरती देखी। इसके बाद दोनों लोग वापस होटल लौट गए। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज घाट पहुंचे। महाआरती में शामिल हुए। मां गंगा की पूजा की।
आरती के बाद संस्था ने उनका स्वागत किया। उन्हें रुद्राक्ष की माला, प्रसाद और मोमेटो दिया गया। मैंने उन्हें देव दीपावली का आमंत्रण दिया। इस पर दोनों लोगों ने कहा कि हम लोग कोशिश करेंगे कि देव दीपावली पर यहां आएं। जल्द ही वाराणसी के ताज होटल से होगी शादी घरवालों ने बताया कि रिंकू सिंह इंडिगो विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। जब सोमवार रात वह अपनी ससुराल पहुंचे, तो उनके ससुर और केराकत विधायक तूफानी सरोज ने बुके देकर उनका स्वागत किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल राय भी रिंकू के साथ रहे। यहां से रिंकू काशी के ताज होटल पहुंचे। वहां सपा के कुछ पदाधिकारी भी उनसे मिलने पहुंचे। रिंकू और प्रिया सरोज ककी 18 नवंबर, 2025 को ताज होटल में शादी होनी थी। लेकिन, यह कुछ कारणों से शादी टल गई थी। अब बताया जा रहा कि जून के पहले सप्ताह में शादी हो सकती है। इसी को लेकर दोनों परिवार तैयारी में जुटे हैं। IPL में KKR की ओर से खेल रहे रिंकू सिंह रिंकू ने IPL- 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए 19 अप्रैल के मैच में जीत दिलाई थी। राजस्थान के खिलाफ मैच में 34 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाए थे।
2025 में हुई थी सगाई, शादी IPL के बाद रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। पिछले साल लखनऊ में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि पिता के निधन के बाद रिंकू की शादी टली थी। इससे पहले भी 2 बार रिंकू और प्रिया की शादी की तारीख आगे बढ़ी थी। पहले 18 नवंबर, 2025 को शादी होनी थी। लेकिन, T-20 वर्ल्ड कप की वजह से टल गई थी। इसके बाद फरवरी, 2026 को दूसरी तारीख निकली, लेकिन इसी बीच रिंकू के पिता का निधन हो गया था। अब पढ़िए रिंकू सिंह के संघर्ष की कहानी पापा को मेहनत करते देख, परेशान हो जाते थे रिंकू
रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का कड़ा संघर्ष छिपा था। खानचंद अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी पर हॉकर का काम करते थे। अपने 5 बेटों और बेटी की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने कई साल घर-घर सिलेंडर पहुंचाए। पहले वह साइकिल पर डिलीवरी करते थे, फिर लोगों के घरों में टेंपो से सिलेंडर पहुंचाने लगे। रिंकू बचपन में पिता को इस तरह मेहनत को देखकर परेशान हो जाते थे। उन्होंने वादा किया था कि पापा…एक दिन मैं आपका सहारा बनूंगा और आपको इस कड़ी मेहनत से निजात दिलाऊंगा। क्रिकेट में कामयाब होते ही रिंकू ने पापा से किया अपना वादा भी पूरा किया। उनकी मां वीना देवी घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। रिंकू 5 भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर हैं। बड़े भाई सोनू, मुकुल और शीलू हैं। जबकि बहन नेहा और भाई जीतू, रिंकू से छोटे हैं। उनका परिवार एक समय बुलंदशहर के दानगढ़ में रहता था। जो बाद में अलीगढ़ में शिफ्ट हो गया। रिंकू के पिता आखिरी इंटरव्यू में बोले- बेटा तो स्टार है… टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के मैच के दिन रिंकू सिंह के पिता ने खानचंद ने दैनिक भास्कर से बात की थी। उन्होंने कहा था कि मैच अच्छा रहा। मेरी तबीयत थोड़ी खराब थी। लेकिन जैसे ही चौका लगा, मैं बिल्कुल ठीक महसूस करने लगा। उन्होंने कहा था- मैंने ये पूरा मैच देखा। रिंकू स्टार है। उसे और बॉल मिलती तो और रन बनते। रिंकू ने 4 बॉल पर 11 रन बनाए थे। एक चौका और एक छक्का जड़ा था। बड़े मैच में छोटे स्कोर भी बहुत मददगार होते हैं, ये बहुत खुशी की बात है। परिवार के सदस्यों ने बताया था कि खानचंद जब अपने घर की टीवी स्क्रीन पर मैच देख रहे थे। रिंकू को खेलता देखकर वह भावुक हो गए। इसके बाद वह रिंकू के शुरुआती दिनों को याद कर परेशान हो गए थे। तब उन्होंने कहा था कि बेटे ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की। मगर अब सब ठीक है। ——————
ये खबर भी पढ़ें
विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। पढ़िए पूरी खबर
रिंकू-प्रिया सरोज ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:30 मिनट पूजा की, नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे; जून में होगी शादी
