राजगीर में सृजन सावन महोत्सव प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागी पुरस्कृत

Spread the love

तट पश्चात सृजन के महिलाओं के द्वारा तिलक,चंदन बिंदी,गजरा लगाकर एवं पुष्प अक्षत छिड़क कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

मौके पर उपस्थित सृजन की संयोजिका निशा कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जो महिलाएं अपने पति और बच्चों कि सेवा दिन- रात रहती है उन महिलाओं को चार दिवारी से निकलकर इस कार्यक्रम के माध्यम से उनमे छुपी हुई प्रतिभा को निकलना एवं एक दिन खुलकर जीने और मस्ती करने का अवसर प्रदान करना है इस सावन महोत्सव में लगभग 52 महिलाओं ने हरित ब्यूटी क्वीन, फैशन जलवा, मेहंदी प्रतियोगिता, फनी गेम, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया l

20 महिलाओं में से मिस हरित ब्यूटी क्वीन का खिताब अनुपमा देवी ने जीता,वही म्यूजिक चेयर मे खुशबू कुमारी, गायन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान श्वेता नाथ, द्वितीय स्थान स्नेहा कुमारी, तृतीय स्थान सुषमा कुमारी, नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान नन्ही कलाकार प्रज्ञा सिंह, द्वितीय स्थान अनन्या नवोदय, तृतीय स्थान संजना कुमारी, फैशन शो प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान मीरा गुप्ता, द्वितीय स्थान आभा कुमारी, तृतीय स्थान निरंजन कुमारी पुरस्कृत किया गया।