चारधाम यात्रा की शुरुआत: आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, यहां जानिए टाइमिंग और पूरी व्यवस्था

Spread the love

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत हो गई है. गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 12:35 बजे खोले जाएंगे. वहीं, केदारनाथ धाम 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे.