Ground Report Haridwar : देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ती जा रही है. उत्तराखंड का भी यही हाल है. दोपहर में सड़कें सूनी होने लगती हैं. गर्मी के बावजूद हरिद्वार में अलग नजारा देखने को मिल रहा है. हर की पौड़ी के घाटों पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालु और पर्यटक उमड़े हुए हैं. दिल्ली से हरिद्वार अपने परिवार के साथ घूमने आए प्रेम सिंह ने लोकल 18 से कहा कि दिल्ली में तापमान बढ़ा हुआ है, लेकिन हरिद्वार आकर बहुत सुकून मिला.
Ground Report : ‘स्वर्ग के बराबर’, भीषण गर्मी के बीच हरिद्वार में उमड़े पर्यटक, कोई दिल्ली से आया, कोई देवबंद से
