हरियाणवी फिल्म में नजर आई कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल:हत्या के एक साल बाद हुई रिलीज, रोहतक में सूटकेस में मिली थी लाश

Spread the love

रोहतक के विजय नगर में रहने वाली कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की 2 साल पहले शुरू हुई हरियाणवी फिल्म सूरज और मीनाक्षी का प्यार यूट्यूब पर रिलीज हो गई है। फिल्म में हिमानी नरवाल का किरदार एक्ट्रेस मीनाक्षी की सहेली का है, जो कॉलेज जाते समय अक्सर उसके साथ ही रहती है। हिमानी नरवाल कांग्रेस नेत्री होने के साथ ही एक अच्छी कलाकार भी रही, जिसने हरियाणवी डांस को कॉलेज स्तर पर आगे बढ़ाने का काम किया। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी हरियाणवी कपड़ों में ही नजर आई। हरियाणा में राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत भी हरियाणवी डांस से ही किया गया था। फिल्म के बीच में ही हो गई हिमानी की हत्या
फिल्म के एक्टर केशव कादयान ने बताया कि 2 साल पहले फिल्म का निर्माण शुरू किया था। फिल्म झज्जर के गांव छापर और मंगावास में शूट की गई है। फिल्म की स्टारकास्ट में हिमानी नरवाल भी शामिल थी। जब फिल्म आधी बन चुकी थी तो हिमानी नरवाल की हत्या हो गई। 28 फरवरी 2025 को हुई थी हिमानी की हत्या
हिमानी नरवाल की 28 फरवरी 2025 को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हिमानी के दोस्त बहादुरगढ़ निवासी सचिन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और शूटकेस में शव को डालकर सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। 1 मार्च 2025 को हिमानी का शव सूटकेस से बरामद किया गया था। 5 मार्च को आरोपी सचिन को काबू किया था, जो जेल में हैं। हिमानी को याद कर भावुक हुए फिल्म के कलाकार
हरियाणवी फिल्म के कलाकार केशव कादयान और निशा ने बताया कि हिमानी नरवाल एक अच्छी कलाकार रही। भावुक होते हुए दोनों कलाकारों ने बताया कि हिमानी की हत्या फिल्म की आधी शूटिंग होने के बाद हुई। हत्या से पहले के सभी सीन हिमानी के फिल्म में रखे गए हैं। 45 मिनट की फिल्म में हिमानी कई बार नजर आई है।