यूपी के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार:एंटी-साइक्लोन की वजह से अचानक बढ़ी गर्मी, बांदा में पारा 45°C के करीब पहुंचा

Spread the love

यूपी में गर्मी अब और विकराल होती जा रही है। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार सुबह से तेज धूप है। गुरुवार से प्रदेश में पूर्वा हवा चलने लगी है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और हमीरपुर समेत कई शहरों में गुरुवार को तेज धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग दिनभर लू और उमस से बेहाल नजर आए। 15 जिलों में पारा 40 के पार गया
प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इसके पार चला गया। बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान लू और उमस दोनों का असर बना रहेगा, जिससे गर्मी और अधिक महसूस होगी। गुरुवार की 2 तस्वीरें देखिए- क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कोई सक्रिय वेदर सिस्टम (मौसम तंत्र) नहीं होने की वजह से शुष्क पछुआ हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में आ रही हैं. साथ ही, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोन अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है। इसी कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगले 2-3 दिन और सताएगी धूप, फिर मिलेगी थोड़ी राहत
अगले 48-72 घंटे तापमान में अभी मामूली बढ़ोतरी जारी रह सकती है, यानी गर्मी से फिलहाल तुरंत निजात मिलने वाली नहीं है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि, इसकी वजह से प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव आएगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। बादलों की आवाजाही के कारण अगले कुछ दिनों के बाद तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है, जिससे भीषण गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए-
अल नीनो: इसमें समुद्र का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इससे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। ला नीना: इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इसका दुनियाभर के मौसम पर असर पड़ता है। आसमान में बादल छाते हैं और अच्छी बारिश होती है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए
4 दिन कैसा रहेगा मौसम? ————————- ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड को दफनाने गया प्रेमी, तभी कब्रिस्तान पहुंचा पति: बोला- पत्नी की हत्या हुई है, झांसी के स्पा सेंटर में जॉब करती थी झांसी के स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बॉयफ्रेंड उसकी लाश लेकर दफनाने कब्रिस्तान पहुंचा। तभी युवती का पति वहां आ गया। उसने हंगामा करते हुए पत्नी की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद फोन करके पुलिस बुला ली। पढ़ें पूरी खबर…