CBSE 10वीं का रिजल्ट, सोनीपत के मनन को 100% नंबर:पंचकूला जोन में शामिल हरियाणा-हिमाचल स्टेट के 92.24% स्टूडेंट्स पास, देश में 14वां स्थान

Spread the love

सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के पंचकूला जोन को देशभर में 14वां स्थान मिला है। पंचकूला जोन की पासिंग परसेंटेज 92.24 रही है। सोनीपत के जानकीदास स्कूल के मनन वाधवा को पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। पंचकूला जोन में हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला के साथ हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। इस जोन में 87,846 स्टूडेंट्स ने दोनों स्टेट के 316 सेंटरों पर एग्जाम दिया था। जिसमें 1580 प्राइवेट स्टूडेंट भी शामिल थे। एकेडमिक सेशन 2024-25 में पंचकूला जोन का पासिंग प्रसेंटेज 92.77% रहा था। पंचकूला जोन की इस बार खास उपलब्धि यह रही कि यहां देशभर में सबसे पहले कॉपियों को चेक कर सब्मिट किया गया। इसके लिए 3900 स्कूल टीचर की ड्यूटी लगाईं गई थीं। इस बार भी बेटियों ने किया कमाल इस बार भी बेटियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। बेटियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। बोर्ड ने इस साल भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिए जाएंगे जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे देखें अपना रिजल्ट… इन वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध है बोर्ड का रिजल्ट सीबीएसई 10वीं के स्टूडेंट इन वेबसाइट पर भी रिजल्ट देख सकते है। इसके लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in डबल बोर्ड सिस्टम के तहत पहली बार हुई परीक्षा इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं के एग्जाम नए डबल बोर्ड सिस्टम के तहत पहली बार कराए हैं। पहला बोर्ड एग्जाम जो कि अनिवार्य था, वह 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं, दूसरा बोर्ड एग्जाम ऑप्शनल होगा, जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा। 15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन-2 एग्जाम 10वीं बोर्ड सेशन-2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए हैं जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरा एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी। 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए CBSE 10वीं सेशन-1 की परीक्षा इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी। इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी हो रहे हैं। इसे लेकर बोर्ड ने कोई क्लेरिफिकेशन जारी नहीं किया है।