हरियाणा के पानीपत में बुधवार की शाम गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में किराए के कमरे में रह रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा होते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी-मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, कमरे में रखा फ्रिज, चारपाई और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग में जलने से बुजुर्ग का शरीर भी कंकाल बन चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
पानीपत में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, बुजुर्ग जिंदा जला:कमरे में रखा फ्रिज, चारपाई और अन्य सामान भी जला, पुलिस मौके पर
