उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने मुरली मनोहर जोशी से की भेंट

Spread the love

सांसद महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में हुई इस मुलाकात में डाॅ जाेशी की कुशलक्षेम जानी और उनके स्वास्थ्य रहने की कामना की। डाॅ भट्ट ने मुरली मनोहर जोशी को महान संगठनकर्ता, विचारक और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि जाेशी भाजपा और विशेषकर उत्तराखंड के गौरव हैं, जिनके दिखाए रास्ते पर राज्य और संगठन निरंतर तरक्की की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।