Har ki Pauri Brahmkund Ghat : हरिद्वार का हर गंगा घाट पवित्र है लेकिन इन सभी में हर की पौड़ी की बात ही अलग है. धार्मिक ग्रंथों और पौराणिक कथाओं में हर की पौड़ी के ब्रह्म कुंड घाट का सबसे अधिक महत्त्व बताया गया है. कुंभ, सोमवती अमावस्या, मौनी अमावस्था, कार्तिक पूर्णिमा, गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा जैसी तिथियों पर ब्रह्मकुंड का जल अमृत के समान हो जाता है. समुद्र मंथन से हजारों वर्ष पूर्व ब्रह्मा ने भी इसी स्थान पर हजारों साल तक तपस्या की थी, इसलिए इसे ब्रह्म कुंड कहा जाता है.
Brahmkund Ghat : हरिद्वार का वो रहस्यमयी घाट…जहां गिरीं अमृत की बूंदें, इस दिन स्नान से मोक्ष मिलना तय
