हरियाणा के करनाल में रोडवेज बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस कंडक्टर और 8 सवारी घायल हो गईं। टक्कर लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सवारियों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इंद्री से करनाल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस ड्राइवर स्पीड से ड्राइविंग कर रहा था, कोर्ट के सामने आते ही बस ने रेत भरे डंपर के सामने कट मारा। जिससे कंडक्टर साइड से बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक रोड पर जाम की स्थिति हो गई। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… 8 घायल, महिला की हालत गंभीर घायलों में रादौर निवासी प्रवीन, इंद्री निवासी गुरवंत कौर और ओमी देवी सहित 3 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुभाष और मंगली को गंभीर हालत में करनाल रेफर कर दिया गया है। अन्य लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। SHO बोले- हादसे के कारण की जांच कर रहे इंद्री थाना के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। ——————– यह खबर भी पढ़ें… कार ने ऑटो को टक्कर मारी, दो की मौत: करनाल से कैथल लौट रहे थे; 7 लोग घायल, ड्राइवर हादसे के बाद भागा हरियाणा के कैथल में एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायलों को कैथल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा रोडवेज बस- डंपर की आमने सामने की टक्कर:करनाल में कंडक्टर सहित 8 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर; रेत से भरा था
