गुरुग्राम शहर में मशहूर फैशन डिजाइनर मयंक चावला के शोरूम की बिल्डिंग पर 20 फरवरी को फायरिंग के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक शूटर को एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया है। सोनीपत के जाजल गांव के रहने वाले शूटर निवेश उर्फ ढीला के पैर में गोली लगी है। एसटीएफ ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। निलेश की गिरफ्तारी से गैंग की कई योजनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है। ठीक होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। मयंक चावला के शोरूम पर फायरिंग के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी ली थी। चार आरोपी पहले पकड़े जा चुके मामले में पुलिस के हाथ आया निवेश पांचवां आरोपी है। इससे पहले एसटीएफ ने बहादुरगढ़ के रहने वाले तीन शूटरों और गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया था। यह फायरिंग रंगदारी वसूली के इरादे से की गई थी। बंधवाड़ी फ्लाईओवर के पास एनकाउंटर एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि दीपक नांदल गैंग सक्रिय रूप से गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में फायरिंग, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। एसटीएफ को अलसुबह सूचना मिली थी कि फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी फ्लाईओवर के पास एक शूटर मौजूद है। एसटीएफ टीम जब आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में निलेश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। फायरिंग करने की प्लानिंग करने की सूचना एसटीएफ प्रवक्ता ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी मयंक चावला के ऑफिस पर दोबारा फायरिंग करने की प्लानिंग की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस बताए स्थान पर गई, जहां एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, परंतु उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। सब इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी गोली आरोपी द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली STF के एसआई विवेक की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जबकि दूसरी गोली पीएसआई विकास के बुलेट प्रुफ जैकट पर लगी। जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। आरोपी द्वारा कुल चार राउंड फायर किए गए। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी को काबू कर लिया गया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। एक अवैध पिस्टल बरामद आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। घायल आरोपी को तुरंत उपचार हेतु सामान्य अस्पताल, गुरुग्राम में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी निवेश @ ढिल्ला गैंगस्टर दीपक नांदल के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। करनाल फायरिंग करने वालों को हथियार दिया आरोपी पूर्व में करनाल में हुई फायरिंग की घटना में हथियार सप्लाई करने तथा हाल ही में गुरुग्राम के कारोबारी मयंक चावला के कार्यालय पर हुई फायरिंग में भी हथियार उपलब्ध कराने में शामिल रहा है। यह थाना DLF फेज-1 में दर्ज केस में भी आरोपी। STF द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे गैंग के अन्य सदस्यों एवं आपराधिक नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल के शॉर्प शूटर का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, फैशन डिजाइनर के ऑफिस पर की थी फायरिंग
