पीएम मोदी कुछ देर में सहारनपुर पहुंचेंगे:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, कांग्रेस ने कहा- इसका नाम बाबा साहब अंबेडकर पर रखें

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे देहरादून से उत्तरप्रदेश के सहारनपुर रवाना हो गए हैं। यहां वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 11:40 बजे वह उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर स्थित मां डाट काली मंदिर में दर्शन-पूजा करेंगे। यहां से वे देहरादून के लिए रवाना होंगे। आशारोड़ी से उनका रोड शो शुरू होगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ेगा। रोड शो के बाद करीब 12:30 बजे मोदी महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे, यहां वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का भी लोकार्पण करेंगे। इससे देहरादून से दिल्ली की सिर्फ 2.5 घंटे रह जाएगी। पहले 6 घंटे लगते थे। उधर कांग्रेस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का नाम बीआर अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग की है। देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड की 2 PHOTOS देखें… PM के कार्यक्रम से जुड़े पल-पल की अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…