सोनीपत ऑनर-किलिंग केस, मां ने कहा था-आज जिंदा मत छोड़ना:इकलौती बेटी को पहले पिता ने चाकू मारा, फिर भाई ने काटा गला; लेडी पुलिसकर्मी के सामने वारदात

Spread the love

हरियाणा के सोनीपत में नर्सिंग स्टूडेंट चीनू की ऑनर किलिंग के दिल दहला देने वाले मामले की जांच में पुलिस में सामने कई नए खुलासे हुए हैं। पहला ये कि चीनू अपने परिवार की इकलौटी बेटी थी, उसका एक भाई है। दूसरी और सबसे मुख्य बात ये कि मां ने मकान का मेन गेट बंद करते वक्त कहा था कि आज इसे जिंदा मत छोड़ना, इसने हमें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। इसके बाद पिता अनिल ने उस पर चाकू से वार करना शुरू किया। वह बचकर भागी तो भाई अनिल ने उसे पकड़ लिया और चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात को पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम की मेंबर लेडी पुलिसकर्मी के सामने ही अंजाम दिया गया। पुलिस कर्मी ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उसे भी धक्का दे दिया गया। हालांकि, पुलिस चीनू के हत्यारोपी माता-पिता और भाई को अरेस्ट कर चुकी है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने हर किसी को झकझोर दिया है। जिस इकलौती बेटी को जिन हाथों से पाल-पोस कर बड़ा किया, वहीं उसके खून में रंग गए। चीनू का अंतिम संस्कार भी सोमवार को रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों ने ही अंतिम संस्कार किया। माता-पिता ने तो इसमें शामिल होने से भी इनकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले कुछ और सवाल अभी बाकी है, जिनके जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस इसके लिए उस युवक देवा से भी पूछताछ करेगी, जिससे चीनू शादी करना चाहती थी। पहले जानिए कौन थी चीनू और क्यों परिवार ने उसका कत्ल किया… अब जानिए कैसे किया गया चीनू का मर्डर… तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर
पुलिस ने मामले में मृतका चीनू के पिता अनिल पुत्र मंगली राम, भाई राहुल और मां को अरेस्ट कर लिया हैं। थाना शहर गोहाना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर चीनू की हत्या करने और पुलिस पर अटैक करने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… बेटी की मां-पिता और भाई ने मिलकर हत्या की:सोनीपत में लव मैरिज की जिद करने पर किलिंग, पुलिस बुलाई तो गला काटा; तीनों गिरफ्तार हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में नर्सिंग की छात्रा चीनू (23) के ऑनर किलिंग में खुलासा हुआ है। चीनू 2 साल से एक युवक के संपर्क में थी और उससे शादी करना चाहती थी। परिवार इस शादी के बिल्कुल खिलाफ था। रविवार को घर में इसी बात पर झगड़ा हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)