मीरजापुर में युवक ने लगाई फांसी

Spread the love

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुखड़ा बेलगवां गांव में रहने वाले अनिल उर्फ लालू कोल (30) पुत्र कृष्णा ने शुक्रवार देर रात घर में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह पत्नी अंकिता पति काे जागने कमरे में पहुंची ताे दरवाजा बंद था। दरवाजा न खुलने पर परिजन पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए ताे बेटे का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे नीचे उतार और परिजनाें से पूछताछ की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।————