कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक बच्चे की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। चोर घटिया गांव निवासी रवि किशन का शव सोमवार की सुबह नदी से बरामद हुआ। रवि शनिवार को भभुआ जाने के लिए घर से निकला था। मृतक के पिता लाल बहादुर राम ने बताया कि उनका बेटा दो दिन से लापता था। रविवार शाम 4 बजे उसे आखिरी बार देखा गया था। सोमवार को उसका शव उस स्थान से 4-5 किलोमीटर दूर नदी से मिला। शव की पहचान पुलिस द्वारा दिखाए गए वीडियो से की गई। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या का मामला है। शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। उनका मानना है कि रवि की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। परिजन पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं।
कैमूर में किशोर की हत्याकर नदी में फेंका शव:परिजन बोले-दो दिन पहले भभुआ जाने के लिए निकला था, शरीर पर दिखे चोट के निशान
