भूटान पीएम ने पत्नी संग रामलला के दर्शन किए:दोसा शेरिंग पहले विदेशी प्रधानमंत्री हैं, जो अयोध्या में पूजन के लिए आए

भूटान पीएम ने पत्नी संग रामलला के दर्शन किए:दोसा शेरिंग पहले विदेशी प्रधानमंत्री हैं, जो अयोध्या में पूजन के लिए आए

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार सुबह अयोध्‍या पहुंचे। यूपी के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनका रेड कार्पेट स्वागत किया। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। टोबगे पहले विदेशी पीएम हैं जो राम मंदिर आए और दर्शन-पूजन किया। रामलला के अलावा वह पत्नी संग बाकी मंदिरों में भी दर्शन-पूजन करने गए। वे करीब दो घंटे तक राम मंदिर परिसर में रहे। साथ ही उन्होंने राम मंदिर के निर्माण कार्यों और मंदिर के बारे में भी जानकारी ली। यहां उन्होंने पत्नी संग सेल्फी भी क्लिक की। दर्शन-पूजन के बाद शेरिंग तोबगे दोपहर लगभग 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भूटान पीएम टोबगे के आगमन को लेकर एडीजी जोन सुजीत पाण्डेय ने अफसरों व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। भूटान पीएम को स्टेट हेड के रूप में स्वागत
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने बताया कि भूटान के प्रधानमंत्री दो घंटे श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रहे। उन्होंने रामलला के दर्शन के साथ परिसर का अवलोकन किया। शासन ने उन्हें स्टेट हेड के रूप में शासकीय सम्मान दिया। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि भूटान प्रधानमंत्री का निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की गई। रामायणा होटल में उन्होंने दोपहर के भोजन किया। अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग्स से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *