गिरिडीह में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो और हुंडई एक्सेंट से कुल 829 बोतल शराब बरामद की। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी बोकारो के हरला थाना क्षेत्र निवासी रोहन कुमार (25) है। दूसरा आरोपी गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र निवासी मो. फैजान (22) है। गावां इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
बिहार जा रही शराब से भरी दो गाड़ियां पकड़ी गई:गिरिडीह में 2 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, बोकारो और गिरिडीह के दो तस्कर धरे गए
