खंडवा सेल्स टैक्स दफ्तर में आग, पूरी बिल्डिंग चपेट में:झाड़ियों से भड़की, रिकॉर्ड और फर्नीचर जलकर खाक; तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं

Spread the love

खंडवा शहर के जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दफ्तर के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। रविवार का अवकाश होने के कारण एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। दोपहर 2 बजे जब बिल्डिंग से काला धुआं और लपटें उठती दिखीं, तो स्थानीय रहवासियों ने तत्काल ‘डायल 112’ को सूचना दी। मौके पर सबसे पहले कोतवाली पुलिस पहुंची। गनीमत रही कि रविवार होने की वजह से दफ्तर बंद था, अन्यथा अंदर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की जान पर बन सकती थी। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं। तीन तस्वीरें देखिए… झाड़ियों की आग से भड़की, 30 मिनट में 3 फायर ब्रिगेड पहुंचीं
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि परिसर में सूखी झाड़ियों को साफ करने के लिए उनमें आग लगाई गई थी, जिसने तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया और सीधे बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही आधे घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आगजनी मामले में खास बात यह है कि, आग की चपेट में सिर्फ रिकॉर्ड रूम आया हैं। वहीं कंप्यूटर रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था भी कंप्यूटर रूम में ही थी। यह दो मंजिला इमारत जून 2023 में बनकर तैयार हुई थी। उद्घाटन तत्कालीन वित्तमंत्री राघवजी ने किया था। कुछ भी नहीं बचा है जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर ज्योति ब्रह्मे ने बताया कि, सेल टैक्स और जीएसटी से जुड़े सभी कामकाज इसी दफ्तर से संचालित होते हैं। नीचे सर्कल यानी जिला कार्यालय और ऊपरी मंजिल पर डिवीजन यानी संभागीय कार्यालय था। फिलहाल तो आग की चपेट में सबकुछ आ गया हैं, कुछ भी बचा नहीं हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती हैं। झाड़ियों से आग नहीं फैली हैं, झाड़ियों की आग पुरानी है, जो कि वर्किंग डे में हमारी मौजूदगी के दौरान ही कर्मचारियों के द्वारा साफ-सफाई के दौरान लगाई जाती हैं।