भिवानी में स्टेशन मास्टर पर जानलेवा हमला:सिर में मारा गमला, डंडों से पीटा, युवकों ने रेलवे स्टेशन पर की तोड़फोड़

Spread the love

भिवानी के सिवानी रेलवे स्टेशन पर रात के समय कुछ युवकों ने स्टेशन मास्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने गमला उठाकर स्टेशन मास्टर के सिर में मार दिया और डंडे से भी पीटा। घायल स्टेशन मास्टर को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। भिवानी के गांव पाजू निवासी राजकुमार ने जीआरपी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे सिवानी में बतौर पॉइंटमैन कार्यरत है। 10 अप्रैल को उसकी ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रेलवे स्टेशन सिवानी पर थी। मालगाड़ी को सिग्नल देने के लिए प्लेटफार्म पर खड़े थे आधी रात को मालगाड़ी के सिग्नल देने के लिए वह प्लेटफार्म नंबर 2 पर गया था। इसी दौरान स्टेशन मास्टर राम रतन भी सिग्नल देने के लिए दफ्तर से बाहर आए। प्लेटफार्म नंबर 1 पर ऑफिस के सामने खड़े थे। उसी समय तीन युवक सिवानी की तरफ से आए। जिनके पीछे 8-10 और लड़के थे, जिनके हाथ में ईंट-पत्थर थे। वे आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे और झगड़ते हुए स्टेशन मास्टर के ऑफिस में घुस गए। इसका स्टेशन मास्टर राम रतन ने विरोध किया तो उन लड़कों ने स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट की। उन युवकों में से एक ने वहां रखा गमला उठाकर स्टेशन मास्टर के सिर में मार दिया। जिस कारण स्टेशन बेहोश होकर गिर गया, लेकिन फिर भी एक युवक ने डंडे मारे। पॉइंटमैन के पीछे भी दौड़े हमलावर राजकुमार ने कहा कि वह गाड़ी का सिग्नल देने के बाद स्टेशन मास्टर को छुड़वाने के लिए आया तो लड़के उसे भी पीटने के लिए पीछे दौड़े। वह बचाने के लिए वहां से भाग गया। जब वापस लौटा तो लड़के स्टेशन से जा चुके थे और स्टेशन मास्टर बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी और साथी कर्मचारियों को बुलाया। घायल स्टेशन मास्टर को उपचार के लिए लहूलुहान अवस्था में उठाकर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया। इधर, हमला करने वाले युवकों ने एसएम ऑफिस का दरवाजा भी तोड़ा। इधर, रेलवे पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।