नमस्कार, पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका सीजफायर पर बैठक हुई। ईरान ने लेबनान पर इजराइली हमले रोकने की मांग की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CM ममता बनर्जी से 15 सालों का हिसाब मांगा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि धुरंधर 2 फिल्म का मामला अदालत क्यों पहुंचा… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता का पहला दौर खत्म, ईरान ने लेबनान पर हमला रोकने की मांग की अमेरिका-ईरान जंग रोकने को लेकर बैठक पाकिस्तान में बैठक हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान ईरान ने लेबनान पर तुरंत इजराइली हमले रोकने की मांग की। बैठक में अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जबकि ईरान की तरफ से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ शामिल हुए। आज भी मीटिंग हो सकती है: 47 साल पहले यानी 1979 में ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद ये पहली बार था जब दोनों देश के नेताओं ने इतने बड़े स्तर पर आमने-सामने बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर… 2. वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, बेटे की लाश निकली तो बुजुर्ग पिता फफक पड़े मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अभी भी 5 लोग लापता हैं। आर्मी समेत 250 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। सभी श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले थे। देवरहा बाबा घाट के पास एक शव मिला। बेटे की लाश देखकर पिता फफक पड़े। युवक की 6 महीने पहले सगाई हुई थी और 12 सितंबर को शादी होनी थी। पंजाब CM भगवंत मान ने श्रद्धांजलि दी: पंजाब के CM भगवंत मान ने जगराओं पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मृतकों में लुधियाना के एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. PM मोदी ने ममता से 15 सालों का हिसाब मांगा, कहा- TMC ने इसा दौरान कुछ नहीं किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने CM ममता से 15 सालों का हिसाब मांगा।PM मोदी ने कहा कि TMC सरकार 15 साल से यहां बैठी है। उसको बताना चाहिए कि15 साल में क्या किया है? PM मोदी ने आगे कहा कि TMC अपने 15 साल की बात इसलिए नहीं करती, क्योंकि उसका कच्चा-चिट्ठा खुल जाएगा। ममता ने कहा- BJP बंगाल विरोधी: CM ममता ने भी दो जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी है, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए। ममता ने दावा किया कि भाजपा ने दो झूठे हलफनामे दाखिल कर भवानीपुर से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर… 4. योगी बोले- एक भी मियां नहीं, लेकिन नाम मियांपुर:लखीमपुर में गांव का नाम बदला लखीमपुर में सीएम योगी ने मोहम्मदी विधानसभा के मियांपुर गांव का नाम बदलने का ऐलान किया। योगी शनिवार को लखीमपुर में दो कार्यक्रमों में पहुंचे थे। मियांपुर गांव में 331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देने के लिए भूमि अधिकार पत्र बांटे। सीएम ने कहा- कांग्रेस का पाप देखो,आपकी पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर रख दिया। आप सोचो एक भी मियां नहीं, लेकिन नाम मियांपुर। अब यह मियांपुर नहीं रहेगा। अब बांग्लादेश से आए इन बंधुओं की बस्ती का नाम रविंद्रनगर होगा। भारत को राष्ट्रगान देने वाले गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर के नाम पर आपकी अब पहचान होगी। पढ़ें पूरी खबर… 5. नीतीश ने इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली किया, लालू के पड़ोसी बनेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर दिया है। 1 अणे मार्ग से सामान 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हो गया है। CMआवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान बाहर ले जाया जा गया। CM पद से हटने के बाद नीतीश कुमार लालू यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। वह दिल्ली तो जा रहे हैं, लेकिन बिहार में अपना ठिकाना नहीं छोड़ेंगे। नीतीश 2 दिन बाद CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं: नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ली है। सूत्रों की मानें तो नीतीश 14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बन सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 6. ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर गाने चुराने का आरोप, फिल्ममेकर राजीव राय बोले- बिना अनुमति गाने इस्तेमाल किए फिल्ममेकर राजीव राय ने धुरंधर 2 के मेकर्स पर गाने चुराने का आरोप लगाया है। राजीव राय का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गाने ‘ओए ओए’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ को बिना अनुमति धुरंधर 2 में रीक्रिएट किया गया। आदित्य धर और उनकी टीम ने इन गानों के लिए परमिशन नहीं ली थी। मामला अदालत पहुंचा: राजीव राय ने कहा कि इंडस्ट्री में क्रिएटिव वर्क की चोरी बढ़ रही है और इसे रोकना जरूरी है। उनका कहना है कि रीमेक के नाम पर पुराने गानों की असल पहचान बदली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामला अदालत पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… दीवार-शटर के बीच 6 घंटे फंसा रहा चोर यूपी के गाजियाबाद में चोरी करने घुसा चोर खुद फंस गया। क्लीनिक में घुसते समय उसकी गर्दन शटर और दीवार के बीच अटक गई और वह 6 घंटे तक वहीं फंसा रहा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर उसका रेस्क्यू किया गया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास
🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वालों का रुका पैसा टुकड़ों में वापस आएगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-अमेरिका सीजफायर पर पाकिस्तान में बैठक; मोदी ने ममता से 15 सालों का हिसाब मांगा; योगी बोले- बिना मियां के कैसा मियागंज
