18 बोरियों में बंद था 80 किलो डोडा
पुलिस ने पिकअप वैन जेएच 10 सीडब्ल्यू 7235 के चालक गिरिडीह जिले के तीसरी गांव निवासी संदीप रजक और गांवा निवासी संतोष राम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पिकअप वैन पर 18 बोरियों में बंद कुल 480 किलोग्राम डोडा पुलिस ने जब्त किया है। एसपी ने बताया कि इस डोडा की बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपए होगी।
एसपी ने बताया कि डोडा की तस्करी में गाड़ी मालिक, चालक, सहचालक और अन्य तस्कर शामिल हैं। यह डोडा भी तस्करों ने पिठोरिया के जंगल क्षेत्र से लोड किया था। इसे गिरीडीह की तरफ ले जाया जा रहा था। तस्करों ने मुख्य मार्ग को छोड़कर पिठोरिया से पतरातु और फिर रामगढ़ शहर से निकलकर बोकारो होते हुए गिरिडीह जाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन उनकी मंसा सफल नहीं हो पाई।
