बताया गया कि इसी प्रतियोगिता में जिलाधिकारी अमेठी संजय चौहान की पुत्री कुमारी ऋषिका चौहान ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में रजत पदक जीतकर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया। ऋषिका वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिता-पुत्री की जोड़ी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी बरकरार रखी गई है। अब दोनों खिलाड़ी आगामी माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की तैयारी कर रहे हैं।
अमेठी के जिलाधिकारी और उनकी बेटी ऋषिका चौहान ने शूटिंग में फिर लहराया परचम
