सोनभद्र में अचानक बांध ओवरफ्लो हुआ, 5 गेट खोले:फतेहपुर में घर गिरा, मां-बेटे की मौत; कानपुर-लखनऊ में बारिश, 30 जिलों में अलर्ट

सोनभद्र में अचानक बांध ओवरफ्लो हुआ, 5 गेट खोले:फतेहपुर में घर गिरा, मां-बेटे की मौत; कानपुर-लखनऊ में बारिश, 30 जिलों में अलर्ट

लखनऊ में सुबह बारिश की फुहारें पड़ रही हैं। कानपुर में रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई। अब घने बादल छाए हैं। फतेहपुर में आज दूसरे दिन बारिश जारी है। सोमवार तड़के बिंदकी में कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मां-बेटे की दबकर मौत हो गई। बहू और 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। अमेठी, गाजियाबाद में भी बारिश हुई। यूपी के 30 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही थी। अब कल मंगलवार से अगले 5 दिन के लिए बारिश की रफ्तार में कमी आएगी। रविवार को 24 घंटे में सोनभद्र में सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश हुई। यहां रिहंद बांध अचानक ओवरफ्लो हो गया है। जलस्तर डेंजर लेवल के करीब 869 फीट पहुंच गया। आधी रात को बांध के 5 गेट खोल कर पानी निकाला गया। रविवार को पिछले 24 घंटे में 6.8 मिमी बारिश हुई, ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.7 मिमी से 12% कम है। अब तक की बात करें तो प्रदेश में 543.6 मिमी बारिश हो चुकी है। ये मौसम विभाग के अनुमान 548.4 मिमी से 1% कम है। अब तक प्रदेश में 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। चंदौली में घाघरा नदी पर बना मुसाहिबपुर बंधा रविवार तड़के अचानक टूट गया। इसके चलते पांच गांवों में पानी घुस गया है। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पंखियन गांव में प्रधान का कार्यालय समेत तीन मकान गंगा में समा गए। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। इससे 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सोनभद्र में धंधरौल बांध का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद बांध के 22 फाटक खोल दिए गए हैं। चंदौली के मूसाखंड और लतीफ शाह बांध भी लबालब भर गए हैं। दोनों बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। ललितपुर में माताटीला, राजघाट, भौंरट, जैमिनी और गोविंद सागर बांध भी ओवरफ्लो हो गए हैं। फर्रुखाबाद का भुड़िया भेड़ा गांव गंगा नदी की बाढ़ से टापू बन गया है। इसके चलते लोग नाव से आ-जा रहे हैं। बारिश-बाढ़ से जुड़ी तस्वीरें देखिए- आज कहां होगी बारिश, जानिए UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *