हरियाणा में रात से बदला मौसम:आज भी 17 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट; 2 दिन बिगड़ेगा मौसम, फसलों पर खतरा

Spread the love

हरियाणा में सोमवार रात से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार रात हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और भिवानी सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकि इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कल 8 मई को भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस मौसम बदलाव का सीधा असर गेहूं कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल, सब्जियों और बागवानी पर पड़ सकता है। आज सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और कैथल में तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा), बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। किसानों के लिए चेतावनी
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। सब्जियों और फलदार पौधों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए कवर का इस्तेमाल करें। तेज हवा से खड़ी फसल गिरने का भी खतरा है। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…