पीलीभीत में 5 की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें:बेटे का शव गोद में लेकर रोती रही मां; फॉर्च्यूनर-टेंपो में हुई भीषण टक्कर

पीलीभीत में 5 की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें:बेटे का शव गोद में लेकर रोती रही मां; फॉर्च्यूनर-टेंपो में हुई भीषण टक्कर

पीलीभीत में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो खाई में पलट गई। उसमें सवार लोग उछलकर रोड पर जा गिरे। सड़क पर हर तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं। खून से लथपथ लोग चीख-चिल्ला रहे थे। करीब 10 मीटर एरिया में केवल खून ही खून दिख रहा था। घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मरने वालों में 2 महिलाएं, 2 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसा शनिवार दोपहर जहानाबाद इलाके में हुआ। टेंपो में ड्राइवर समेत 10 लोग सवार थे। वहीं, टक्कर होते ही फॉर्च्यूनर के सभी एयरबैग खुल गए। इससे उसमें सवार सभी लोग बच गए। घटना के बाद वो लोग फॉर्च्यूनर छोड़कर भाग गए। पहले देखिए 4 तस्वीरें… ​​​​​​अब पढ़िए पूरा मामला… हादसे के समय टेंपो पीलीभीत शहर से अमरिया कस्बे की ओर जा रहा था। फॉर्च्यूनर अमरिया से पीलीभीत की ओर जा रही थी। इस दौरान बिसेन गांव के पास हादसा हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को रास्ते से हटवाकर यातायात शुरू कराया। टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज आई
स्थानीय लोगों ने बताया, फॉर्च्यूनर की स्पीड काफी तेज थी। अचानक टेंपो सामने आने पर फॉर्च्यूनर का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों की सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एकदम धमाके जैसी आवाज आई। टेंपो कई बार पलटते हुए खाई में गिर गया। वहीं, फॉर्च्यूनर सवार सभी लोग कार छोड़कर मौके से भाग गए। हादसे के बाद कुछ लोग टेंपो में फंस गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें टेंपो से बाहर निकाला। गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों में 2 साल का बच्चा भी शामिल
मरने वालों के नाम हमजा (2) पुत्र सुल्तान, राजदा (45) पत्नी अल्ताव, जानेसार (15) पुत्र जागीर शाह, विजय (30) पुत्र लीलाधर और फरीदा हैं। हमजा राजदा का नाती था। विजय टेंपो चालक था। घायलों के नाम तहरीशा, परवेज, मुस्कान, सहरीना और फैजुल हैं। सभी लोग टेंपो में सवार थे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह बोले, हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 लोग घायल हैं। 1 गंभीर घायल को बरेली रेफर किया गया है। —————————– यह खबर भी पढ़ें- लखनऊ में पल्लवी पटेल का प्रदर्शन:महिलाओं सहित पुलिस ने बस में बैठाया, बोलीं- कन्याओं की सुरक्षा का ऐलान नहीं, काम चाहिए लखनऊ में पल्लवी पटेल ने करीब 500 महिलाओं के साथ विरोध मार्च निकाला। उनकी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने इस मार्च को दूसरी आजादी का प्रथम क्रांति दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *